फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Moradabad Airport will open way for progress of Rampur, businessmen will able easily go Lucknow

Moradabad Airport: मुरादाबाद एयरपोर्ट से खुलेगी रामपुर की तरक्की की राह, अब कारोबारी आसानी से जा सकेंगे लखनऊ

Mon, 11 Mar 2024 11:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 11:59 AM IST
सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट का लोकार्पण होने के बाद हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसका फायदा रामपुर के लोगों को मिलेगी। अब यहां के कारोबारी, उद्यमी और अन्य लखनऊ की सीधी यात्रा करेंगे। 

विज्ञापन
Moradabad Airport will open way for progress of Rampur, businessmen will able easily go Lucknow
मुरादाबाद एयरपोर्ट के लोकार्पण पर रामपुर के जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद रामपुर जिले से सिर्फ 14 किमी. की दूरी तय कर मुरादाबाद के मूंढापांडे से जनपदवासी हवाई यात्रा कर सकेंगे। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरादाबाद हवाई अड्डे का उद्घाटन कर दिया। मुरादाबाद में एयरपोर्ट शुरू होने से रामपुर के लोगों को बहुत फायदा होगा। उद्यमी, कारोबारी और अन्य लोग अब आसानी से लखनऊ जा सकेंगे।

विज्ञापन


साथ ही बाहर से आने वाले निवेशकों और पर्यटकों के लिए भी रामपुर आना आसान हो जाएगा। जब यह एयरपोर्ट और ज्यादा विकसित होगा तब लोग यहां से देश के किसी भी कोने में हवाई जहाज से सफर कर सकेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर जनपदावासियों में खुशी है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि एयरपोर्ट से रामपुर की तरक्की की नई इबारत लिखी जाएगी। इससे जिले के औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ आम लोग भी सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


मुरादाबाद एयरपोर्ट चालू होने से रामपुर के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा। एयरपोर्ट चालू कराने के लिए कई दफा उड्डयन मंत्रालय से संपर्क साधा गया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से भी गुजारिश की। यह एयरपोर्ट रामपुर के इतिहास में नया बदलाव लेकर आएगा। पर्यटन के क्षेत्र में भी बढ़ावा मिलेगा। - बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट बनने से रामपुर का विकास तेजी से होगा। रामपुर के लोग अब हवाई जहाज से सफर कर सकेंगे। इसके लिए उनके स्तर से केंद्रीय उड्डयन मंत्री से भी बात की गई थी। साथ ही उनको पत्र लिखकर मुरादाबाद एयरपोर्ट को शीघ्र चालू कराने की मांग रखी गई थी। एयरपोर्ट चालू होने से रामपुर के कारोबार को नई उड़ान मिलेगी। - घनश्याम लोधी, सांसद

कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश के विकास के बारे में नहीं सोचा। मूंढापांडे एयरपोर्ट रामपुर के विकास की दिशा तय करेगा। इससे रामपुर के साथ ही मुरादाबाद के निर्यात कारोबारियों के साथ ही अन्य कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। उन्होंने एयरपोर्ट की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। - आकाश सक्सेना, शहर विधायक


मुरादाबाद का एयरपोर्ट चालू होना रामपुर के लिए बड़ी बात है। इससे रामपुर के लोगों को काफी फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार विकास के हर रोज नए आयाम जोड़ रही है।एयरपोर्ट चालू होने से रामपुर के विकास को और तरक्की मिलेगी साथ ही कारोबार को भी नया बूम मिलेगा। - हंसराज पप्पू, जिलाध्यक्ष भाजपा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed