फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   monkey throwing notes from tree

शाहबाद में पेड़ से बरसे नोट, हक्का बक्का रह रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
monkey throwing notes from tree
शाहबाद (रामपुर)। एक बार फिर से शाहबाद में पाकड़ से दस-दस के नोटों के बारिश होने लगी। नोटों को पाकड़ से गिरता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस कर्मियों समेत तमाम लोगों ने नोटों को इकट्ठा कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बे के मोहल्ला सादात निवासी हनीफ बर्फ विक्रेता है। सोमवार को वो रामपुर से बर्फ लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनके हाथ में प्लास्टिक की थैली में दस-दस के नोट की दस गड्डियां थी। शाहबाद कोतवाली के सामने पाखड़ से अचानक एक बंदर उतरा और बर्फ विक्रेता हनीफ के हाथ में से नोटों से भरी प्लास्टिक की थैली को लेकर पाकड़ पर चढ़ गया। पकड़ पर जाने के बाद बंदर ने थैली को फाड़कर नोटों को ऊपर से बिखेरने शुरू कर दिया। पाखड़ से नीचे नोटों को बरसता देख गुजर रहे राहगीरों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान तमाम लोग बरसते हुए नोट बीनने में लग गए। बाद में प्रकरण का पता लगने पर कोतवाली से पुलिसकर्मी और राहगीरों ने नोटों को इकट्ठा किया और हनीफ को सौंप दिए। बर्फ विक्रेता हनीफ के अनुसार दस हजार में से 1750 रुपये बंदरों ने फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed