{"_id":"66aab806a2ee9781de0fb734","slug":"miscreants-wreak-havoc-in-chakpheri-village-pulled-the-earrings-of-women-sleeping-in-the-house-rampur-news-c-282-1-rmp1005-126913-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चकफेरी गांव में बदमाशों का कहर, घर में सो रही महिलाओं के कुंडल खींचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चकफेरी गांव में बदमाशों का कहर, घर में सो रही महिलाओं के कुंडल खींचे
Thu, 01 Aug 2024 03:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। गांव चकफेरी में मंगलवार की रात को बदमाशों ने कहर बरपाया। दो घरों में घुसकर बदमाशों ने सो रही महिलाओं के सोने के कुंडल खींच लिए। एक घर से जेवर और नकदी से भरा संदूक चोरी कर लिया। वारदात की सूचना पर देर रात में ही पुलिस पहुंच गई।
चकफेरी गांव निवासी मुस्लिम के अनुसार मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे। गर्मी के कारण वह छत पर सो रहे थे, जबकि इनकी सास खातून, पत्नी शहजादी और बेटी नाजुक नीचे सो रही थीं। बदमाश तीनों महिलाओं के कानों से दो तोले के कुंडल खींचकर भाग गए। कानों से कुंडल खींचते समय वे जग गईं। परिवार के लोगों ने तीन बदमाशों को भागते हुए देख लिया। इसके बाद इसी गांव में दूसरे गांव निवासी जद्दन का परिवार छत पर सो रहा था। नीचे इनकी पत्नी नन्ही सो रही थी। बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए। अंदर कमरे में रखे संदूक को बदमाश लेकर जा रहे थे, तभी नन्ही की आंख खुल गई। नन्ही ने संदूक को ले जाते हुए पांच बदमाशों को देखा, लेकिन दहशत के कारण उसने शोर नहीं मचाया। बदमाशों के घर से निकलने के बाद नन्ही ने पहले घर का दरवाजा बंद किया, उसके बाद छत पर जाकर पति को जगाया। इस बीच डायल 112 को सूचना दी गई। इन दो घटनाओं के बाद करीब ढाई बजे बदमाश हसनैन के घर में घुस गए। यहां पर हसनैन की पत्नी गुलशन सो रही थी। इनके कानों से एक तोले के कुंडल खींचकर बदमाश भाग गए। लोगों के जागने पर परिजन घर से बाहर निकले। इस दौरान डायल 112 की पुलिस गाड़ी भी गांव में पहुंच गई। तीन घरों की घटनाएं एक के बाद एक पता लगी। रात में ही हल्का दरोगा पहुंच गए थे। इन घटनाओं के बारे में सैफनी थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चकफेरी में चोरी की घटनाओं की बात संज्ञान में आई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।