फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Miscreants arrested in encounter sent to jail

Rampur News: मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Miscreants arrested in encounter sent to jail
रामपुर। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्त में आए मुरादाबाद के बदमाशों का चार लोगों का गिरोह था। बदमाश रात में घरों में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बृहस्पतिवार रात आठ बजे हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस की बृहस्पतिवार की रात में चार बदमाशों से बिजईया गांव के पास मुठभेड़ हुई थी। इसमें गोली से दो बदमाश घायल हो गए थे। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। घायल दोनो बदमाशों के पास तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए बदमाश देवसरन निवासी ग्राम मंगूपुरा थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद और नौरंग निवासी इब्राहिमपुर मिर्जा थाना सोनकपुर जनपद मुरादाबाद हैं। आरोपियों ने बताया कि वे घरों में घुसकर लूट व चोरी की घटना को अंजाम देते थे। उन्होंने छह जनवरी की रात में साईं बिहार काॅलोनी में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। बाद में ग्राम पंजाबनगर में तीन घरों में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया। भागे हुए दो बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed