{"_id":"63505275114aa64ade12d301","slug":"misbehave-with-the-team-of-electric-department-rampur-news-mbd444916029","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग के लिए पहुंची टीम पर हमला, तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चेकिंग के लिए पहुंची टीम पर हमला, तहरीर
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अजीतपुर में बिजली की चेकिंग के लिए पहुंची टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि चेकिंग का विरोध कर रहे लोगों ने बिजली विभाग की टीम पर लाठी-डंडों से हमला किया। उनके मोबाइल तोड़ दिए और कागजात छीनकर फेंकने का प्रयास किया। टीम के सदस्य जैसे-तैसे वहां अपनी जान बचाकर भागे। इस संबंध में अजीतपुर बिजलीघर के अवर अभियंता रोहित कुमार ने सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में रोहित कुमार ने कहा है कि बुधवार को सुबह लगभग 8.30 बजे वो बिजलीघर के कर्मचारी शोभित सक्सेना, हरेंद्र यादव, गौतम सिंह, जीत सिंह और गौरव सिंह के साथ चेकिंग अभियान पर निकले थे। उनका आरोप है कि वो जब वो अजीतपुर में टंकी के पास स्थित एक घर में चेकिंग के लिए पहुंचे तो कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में उनके कुछ अन्य साथी भी आ गए। आरोपियों ने चेकिंग के लिए पहुंची टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे से बिजली कर्मियों को पिटाई शुरू कर दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव की भी कोशिश की। इसके बाद भी बिजली की चेकिंग करने पहुंची टीम के सदस्य को गुम चोट आई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिजली कर्मियों के मोबाइल फोन तोड़ दिए गए। साथ सरकारी दस्तावेज को छीनने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा है कि आरोपियों ने जानलेवा हमला करने के साथ-साथ सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाई है। इस घटना की वजह से बिजली विभाग के कर्मचारी डरे हुए हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी लव सिरोही का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।