{"_id":"57c5d7e94f1c1b483b2cb47f","slug":"misbehave-with-headmaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य से अभद्रता, अभिलेख फाड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य से अभद्रता, अभिलेख फाड़े
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
अभिलेख फाड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज के सामने होर्डिंग लगाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने प्रधानाचार्य से अभद्रता की। विरोध पर आरोपियों ने अभिलेख फाड़ दिए। शुल्क लूटने की कोशिश का भी आरोप है। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
केमरी के राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हिमांशु शर्मा के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर नगर के कुछ लोग कालेज के सामने होर्डिंग लगा रहे थे। उन्होंने बोर्ड लगाने से मना किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान प्रधानाचार्य भाग कर कालेज में घुस गए। आरोप है कि छह लोगों ने कालेज में घुसकर प्रधानाचार्य से बदसलूकी और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। बाद में छात्र छात्राओं के शुल्क को भी लूटने का प्रयास किया। छीनाझपटी में कैश बिखर गया।
विज्ञापन
शिक्षकों के विरोध करने पर आरोपी प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रधानाचार्य ने एक नेता समेत पांच अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, लूटपाट का प्रयास, जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी। थाना प्रभारी लक्ष्मीशंकर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन