फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   merry crimas

गिरजाघरों में गूंज उठा मैरी क्रिसमस 

Tue, 25 Dec 2018 12:22 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Published by: vijendra pratap Updated Tue, 25 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
merry crimas
रामपुर में सोमवार को क्रिसमस के मौके पर सजा द साल्वेशन आर्मी चर्च। अमर उजाला

विज्ञापन
 सोमवार रात को घड़ी में 12 बजते ही जिले भर में क्रिसमस सेलीब्रेशन की धूम शुरू हो गई। कैंप फायर के साथ ही लोगों ने क्रिसमस की बधाइयां देनी शुरू कर दी। इससे पहले क्रिसमस आराधना और कैंडिल लाइट सर्विस हुई। कैंप फायर से पहले प्रभु यीशू के जन्म से जुड़ी घटनाओं का मंचन किया गया तो कैंप फायर के बाद केक-चाकलेट बांटकर प्रभु यीशू के अनुयायियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी।                              

कैंप फायर कि बाद क्रिसमस की बधाइयों के बीच अनुयाइयों को प्रभु यीशू के संदेश सुनाए गए। गिरिजाघरों में युवाओं व बच्चों ने प्रभु यीशू के जन्म पर आधारित नाटक का मंचन किया। गिटार, ड्रम और वायलिन के साथ युवाओं व बच्चों ने प्रभु यीशू के जन्म पर बधाई गीत गाए। सेंटा क्लॉज के भेष में बच्चों को उपहार बांटे गए।                              
विज्ञापन


गिरजाघरों में लगाई गई चरनी की झांकी को मोमबत्ती से रोशन किया गया। सिविल लाइंस स्थित मेथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में सोमवार रात में स्पेशल व्हाइ्ट नाइट सर्विस के साथ ही विशेष प्रार्थना सभा, गीत-संगीत का कार्यक्रम हुआ। चरनी की झांकी से प्रभु यीशू के जन्म की घटनाओं को प्रदर्शित किया गया। फादर महबूब मसीह ने विशेष प्रार्थना कराई और प्रभु यीशू के संदेश सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पीवी ग्रीफिन, डा. अनिल जैन, विश्वास, विशाल चरन, मीनाक्षी, डेनियल, रवि, प्रियंका, दीपू व्यास, सबीना जकी आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही केथोलिक चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही एबीसी चर्च, साल्वेशन आर्मी चर्च समेत सभी गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा व अन्य कार्यक्रम हुए। पूरे शहर में क्रिसमस की धूम रही। महिलाओं ने दिन भर केक व अन्य पकवान पकाए।


सोमवार की रात दस बजे ईसाई समाज के सभी लोग नया गांव स्थित चर्च जोसफनगर, ग्राम ईसानगर के होली फैमली चर्च, माटनगर चर्च, मनिहारखेड़ा चर्च में एकत्र हुए। जोसफनगर में फादर थोमस व फादर जोसफ तथा होली फैमली में फादर जोन मेंटेरो व फादर राहुल, मनिहारखेड़ा चर्च में फादर मुकेश मिंज ने प्रार्थना सभाएं कराईं। उन्होंने सभी को प्रसाद से अमृतपान भी कराया और प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed