फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mentally weak woman roaming naked in Rampur Milak

UP News: रात में निर्वस्त्र घूमने वाली महिला के प्रकरण का हुआ खुलासा, अब पुलिस ने लोगों से की यह अपील

Fri, 03 Feb 2023 05:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Feb 2023 05:33 PM IST
सार

रामपुर के मिलक में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें रात के वक्त एक महिला निर्वस्त्र घूमती दिखाई दे रही थी। इस मामले में एक पूर्व सभासद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। 

विज्ञापन
Mentally weak woman roaming naked in Rampur Milak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रामपुर जिले में स्थित मिलक के मोहल्ला नसीराबाद में एक महिला के निर्वस्त्र रूप से रात के समय घूमने के मामला का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है और उसका इलाज पिछले पांच-छह सालों से बरेली में चल रहा है। पुलिस ने उसके परिजनों को निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा न होने पाए इसका ख्याल रखें।

विज्ञापन

मिलक में मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें रात के वक्त एक महिला निर्वस्त्र घूमती दिखाई दे रही थी। इस मामले में एक पूर्व सभासद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप था कि एक महिला ने सोमवार को रात करीब एक बजे उनके दरवाजे की घंटी बजाई और दरवाजा खोलने के लिए कहा। महिला को निर्वस्त्र देखकर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वो वहां से चली गई। 

विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। सीओ मिलक रवि खोखर इस मामले में पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने पता लगा लिया है कि आखिरकार यह महिला कौन है। 

पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक पुलिस ने महिला की पहचान को गोपनीय रखा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस मामले संवेदनशीलता को देखते हुए भ्रम की स्थिति पैदा न करें और अफवाह न फैलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed