{"_id":"61d1edde8f87d054f26a9913","slug":"meeting-of-political-party-rampur-news-mbd414747236","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुराई से लड़ने के लिए बनाएं समाजवादी गठबंधन की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराई से लड़ने के लिए बनाएं समाजवादी गठबंधन की सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। समाजवादी पार्टी समेत तमाम गठबंधन दलों के जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें सभी ने एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने पर सहमति जताई। बोले सभी दल गठबंधन धर्म को निभाएंगे और बुराई से लड़ने के लिए समाजवादी गठबंधन की सरकार बनाने में योगदान दें। सभी ने संकल्प लिया कि एकजुट होकर भाजपा को हराएंगे।
रविवार को दारूल अवाम स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी और गठबंधन दलों के जिलाध्यक्षों के बीच बैठक हुई। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव तारिक परवेज ने किया। सभा में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष परवेज खां, प्रगतिशील समाजवादी से कपिल देव कोरी, महानदल के जिलाध्यक्ष रामदास मौर्य, पिछडा समाज पार्टी के जिला प्रतिनिधि जगपाल सिंह के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी के अनेकों पदाधिकारी द्वारा मीटिंग में प्रतिभाग किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष परवेज खां ने कहा कि गठबंधन का धर्म पूर्ण रूप से निभाया जायेगा। पूरी तरह से भाजपा को हराकर अखिलेश यादव की सरकार को बनाने का काम किया जाएगा। राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश का गठबंधन में बडी पार्टी के रूप में है। इसके अतिरिक्त महानदल के जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम पूरी तरह समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ है। राष्ट्रीय सचिव तारिक परवेज ने कहा कि इस समय देश की भाजपा की सरकार है, जिससे पूरा देश परेशान है। बेरोजगारी, महंगाई, तानाशाही को भगाने का का काम उत्तर प्रदेश में महागठबंधन जो अखिलेश यादव के नेतृत्व में बना है, जनता को अब एक मंच पर आकर बुराई से लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी की गठबंधन सरकार को बनाना होगा। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि सपा की सरकार इस बार बनना तय है। इस मौके पर ऋषिपाल मौर्य, मलखान सिंह मौर्य, अरविंद कुमार मौर्य, ताराचंद्र मौर्य, सतीश कुमार मौर्य, नादिर रजा खां, मोहम्मद उसमान, फहीम सलमानी, अनीस अहमद अंसारी, राजू यादव, कमल सिंह सैनी, फरहान अली खां, ओसामा अनवर, आसिम आजम, बिटटू, राजा खां, बाबर खा कामरान खां, नदीम इत्यादि उपस्थित रहे।