{"_id":"667cb1a760087657c207d0e5","slug":"maulana-conducted-the-marriage-of-the-loving-couple-in-the-police-station-rampur-news-c-282-1-rmp1006-124496-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मौलाना ने थाने में कराया प्रेमी जोड़े का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मौलाना ने थाने में कराया प्रेमी जोड़े का निकाह
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के जिठनिया निवासी गुलफाम का रिश्ता तीन साल पहले अपनी मौसी की बेटी के साथ तय हुआ था, लेकिन रिश्ते में किसी कारण दरार पड़ गई। जिससे दोनों पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया, लेकिन प्रेमी जोड़े ने किसी की नहीं मानी और खुद को बालिग बताते हुए एक साथ जीने-मरने की बात कही। दोनों परिवारों की सहमति के बाद थाने में खड़ी कार में निकाह कराया गया।
रिश्तेदारों ने बताया कि गुलफाम का अपनी मौसी की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी होने पर रिश्ता तय कर दिया गया था। गुलफाम का मौसी (खाला) के यहां आना-जाना लगा रहता था। जिसकी वजह दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे। इससे नाराज होकर दोनों के परिजन रिश्ते से इन्कार करने लगे थे, लेकिन प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़े थे।
इसी को लेकर गांव में पंचायत बैठी और पंचायत के लोगों ने निकाह कराने की बता कही। लड़के पक्ष ने थाने में निकाह करने की ठान ली। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और गांव से मौलाना को बुला लिया गया। थाने में खड़ी कार में प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। पुलिस ने कहा कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।