{"_id":"6838a47f1f742cb6d403eed8","slug":"married-woman-accused-her-in-laws-of-attempted-murder-rampur-news-c-282-1-rmp1001-146587-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप
Thu, 29 May 2025 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 29 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व गांव विचपुरी निवासी वसीम से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि उसका पति वसीम, सास, ननद और देवर लगातार उसे गालियां देते, मारपीट करते और कार लाने के लिए दबाव बनाते हैं। उसने देवरों द्वारा उसके साथ अश्लील हरकत करने और अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया।
बताया कि 25 मई की रात करीब नाै बजे जब वह अपने पति के साथ ससुराल पहुंची तो सभी आरोपियों ने बुरी तरह मारपीट की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके मुंह पर चोट पहुंचाने के बाद उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पेट्रोल डालकर गला दबाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने किसी तरह शोर मचाकर जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।