फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   make painting on tiolet

सामुदायिक शौचालयों पर पेंटिंग का कार्य कराएं ग्राम प्रधान व सचिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
make painting on tiolet
रामपुर। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान अब तक निर्मित कराए गए सामुदायिक शौचालयों पर पेंटिंग का कार्य कराएं। इसमें सामुदायिक शौचालय के खुलने व बंद होने का समय व अन्य विवरण का उल्लेख किया जाए। जिन निर्मित सामुदायिक शौचालयों को सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को हैंडओवर नहीं किया गया है, उनको नियमानुसार हैंडओवर करते हुए दो दिन के भीतर भुगतान का कार्य संपादित किया जाए।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने मनरेगा योजना के अंतर्गत तालाबों के सौंदर्यीकरण के संबंध में उपायुक्त मनरेगा एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए यथाशीघ्र निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तालाबों की खुदाई का कार्य सम्पन्न करा लिया जाए तथा तालाब के चारों ओर छायादार व जनोपयोगी पौधों को रोपित भी कराया जाए। ग्राम पंचायतों में कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम के लिए सचिव, ग्राम पंचायत व ग्राम प्रधान स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें, ताकि शासन की मंशा के अनुसार निर्धारित आयु वर्ग के सभी लोगों को वैक्सीनेशन से आच्छादित किया जा सके। ग्राम पंचायत में अधिष्ठापित हैंडपंपों के सम्बन्ध में सचिव, ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया कि खराब हैंडपंपों को नियमानुसार यथाशीघ्र सही कराना सुनिश्चित किया जाए। संचारी रोग अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में लोगों को संक्रमित बीमारियों के संबंध जागरूक किया जाए तथा ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। ग्राम पंचायत में निर्मित कराए जा रहे पंचायत भवनों का निर्माण गुणवत्तापरक ढंग से कराया जाए। यदि किसी पंचायत में निर्मित पंचायत भवन के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायतें प्राप्त होती हैं, तो इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाएगी। चार जुलाई को किए गए पौधरोपण के संबंध में निर्देशित किया गया कि जिन-जिन बड़े स्थानों पर पौधरोपण का कार्य कराया गया है, वहां पर उन पौधों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। ग्राम पंचायतों में सोक पिट एवं कम्पोजिट पिट का निर्माण आवश्यक रूप से कराया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, जिला पंचायत अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed