फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mail and letters gave sleepless nights to police, mention of funding worth lakhs

Rampur News: मेल और खत ने उड़ाई पुलिस की नींद, लाखों की फंडिंग का जिक्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Mail and letters gave sleepless nights to police, mention of funding worth lakhs
रामपुर। लोकसभा चुनाव के बीच शाहबाद पुलिस को एक मेल और डाक से खत मिला है, जिससे पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ गई है। मेल और खत में बाहर से लाखों रुपये की फंडिंग शाहबाद आने का जिक्र किया गया है। साथ ही एक मुख्यमंत्री के नाम का भी जिक्र है। मेल और खत भेजने वाले का नाम रोहित अधिकारी है। हालांकि, पुलिस उससे संपर्क नहीं कर पा रही है। पत्र में कई स्थानीय लोगों के नाम हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शाहबाद पुलिस को मेल और एक खत मिला है। जिसमें कई मंसूबों के लिए बाहर से फंडिंग आने का जिक्र किया गया है। खत में एक मुख्यमंत्री का नाम लेकर उन्हें बचाने की बात कही गई है। खत मिलते ही चुनाव के बीच पुलिस की नींद उड़ गई है। खत के अंदर शाहबाद के कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं। जिनके नाम हैं, पुलिस उन लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस खत पर लिखे शिकायतकर्ता रोहित के नंबर पर फोन कर रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो रहा है। पुलिस ने संदेह जताया कि कस्बे के लोगों को फंसाने के लिए किसी ने ऐसा किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ईमेल और डाक से खत मिला है। जिसमें कुछ स्थानीय लोगों के नाम हैं। उनके पास एक कम्युनिटी द्वारा पैसा भेजने की बात कही गई है। पत्र और मेल में जिनके नाम हैं, उनसे बुलाकर पूछताछ भी की गई, लेकिन कोई खास प्रमाण नहीं मिला। एक व्यक्ति दिल्ली में है। उसे भी बुलाया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। साथ ही शिकायत करने वाले से भी संपर्क के प्रयास किए जा रहे हैं। - अतुल कुमार पांडेय, सीओ शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed