फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Magistrate will make statement when daughter's condition improves further

Rampur News: बिटिया की हालत में और सुधार होने पर होंगे मजिस्ट्रेट बयान

Thu, 01 May 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 01 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Magistrate will make statement when daughter's condition improves further
सैफनी/शाहबाद। मूकबधिर बिटिया की हालात में और सुधार होने के बाद करीब एक सप्ताह के उपरांत मजिस्ट्रेटी बयान कराए जाएंगे। बिटिया के घर पहुंचने के बाद उसे देखने के लिए रिश्तेदारों और ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। बिटिया के घर के बाहर अभी भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। घर पर मौजूद बिटिया घटना के बाद से सहमी हुई है।
विज्ञापन

दुष्कर्म की घटना के बाद से 14 दिनों तक बिटिया का मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज चला। वहां से वह अभी दो दिन पहले ही डिस्चार्ज होकर घर लौटी है। बिटिया को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि बिटिया की हालत में और सुधार होने के बाद हफ्तेभर के अंदर मजिस्ट्रेट बयान कराए जाएंगे। मजिस्ट्रेट बयान के बाद केस में चार्जशीट लगा दी जाएगी। सीओ ने बताया कि मुरादाबाद से अभी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट और डीएनए रिपोर्ट नहीं मिली है। घटना के 15 दिनों के बाद भी पीड़िता बिटिया के घर के बाद सुरक्षा कर्मी तैनात है। सुरक्षा कर्मी आने-जाने वालों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन




आरोपी और उसके परिजन को दे रहे ताने
घर आई बिटिया की हालत को देखने के बाद ग्रामीण आरोपी दान सिंह की दरिंदगी पर लानत भेज रहे हैं। वहीं, आरोपी दान सिंह के परिवार के लोगों पर भी लोग चलते-फिरते हुए तंज कस रहे हैं और ताने दे रहे हैं। मासूम मूकबधिर बिटिया को देखकर लोगों को तरस आ रहा है। मूकबधिर बिटिया न सुन सकती है, न बोल सकती है। उसकी इस बेबसी पर लोगों की आंखे नम हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed