फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   madarsa board result

मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, रामपुर में 63 प्रथम श्रेणी हुए पास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
madarsa board result
रामपुर। बुधवार को उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कामिल, फाजिल, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी में जिले में 1616 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 63 ने प्रथम श्रेणी हासिल की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के बाद बुधवार को मदरसा शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि जिले में कामिल की परीक्षा में दस, फाजिल की परीक्षा में दस, सेकेंडरी परीक्षा में 24 और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 19 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। मदरसा शिक्षा परिषद की जिले की टॉप टेन श्रेणी में कामिल में मदरसा जामे उल उलूम फुरकानिया के तीन छात्र, फाजिल में मदरसा दारुल उल उलूम जामिया रिजविया केमरी बिलासपुर के दो छात्र, मदरसा दारुल उल उलूम गुलशने बगदाद रामपुर का एक छात्र, सेकेंडरी में मदरसा दारुल उलूम एहले सुन्नत जामिया तय्येबा के दो छात्र और सीनियर सेकेंडरी में मदरसा रशीद उल उलूम छितौनी शाहबाद के दो छात्र शामिल हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed