{"_id":"5b73302742c79240004cbe79","slug":"lpg-capsule-recovered-in-6-hours-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 घंटे में निकाला एलपीजी कैप्सूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 घंटे में निकाला एलपीजी कैप्सूल
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर कोसी पुल के पास गड्ढे में पलटे कैप्सूल मंगलवार को दो क्रेनों की सहायता से छह घंटों की मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया था, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई थी।
सोमवार की सुबह मथुरा से उत्तराखंड के सुल्तानपुर पट्टी स्थित बाटलिंग प्लांट को जा रहा एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल अनियंत्रित होकर कोसी पुल के निकट नैनीताल हाइवे के किनारे पलट गया था। कैप्सूल पलटते ही मार्ग पर अफरातफरी मच गई थी। गैस रिसाव की आशंका से लोगों में दहशत पैदा हो गई थी। मंगलवार को प्लांट के इंजीनियर राजीव रंजन और उनकी टीम दो बड़ी क्रेनें लेकर मौके पर पहुंचे और कैप्सूल को बाहर निकालने की कवायद में जुट गए।
टीम ने पहले कैप्सूल से केबिन को अलग कर बाहर निकला। बाद में कैप्सूल को भी सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। कैप्सूल के गड्ढे से बाहर निकलने पर पुलिस प्रशासन और प्लांट की टीम सहित आसपास के ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। कैप्सूल को गड्डे से निकालने में छह घंटे से अधिक का समय लग गया। इस दौरान सुबह 11 बजे मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया, जिससे दढ़ियाल और मुंशीगंज तिराहे पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन
कैप्सूल निकलने के बाद शाम पांच बजे मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि कैप्सूल को दूसरे वाहन से जोड़कर प्लांट के लिए रवाना किया जाएगा।