फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   low quality contruction in model degrre college building

मॉडल डिग्री कालेज के निर्माण में गड़बड़ी, ग्रिल और कमरों के हैंडलों की गुणवत्ता भी खराब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
low quality contruction in model degrre college building
रामपुर। टांडा के बन रहे डिग्री कालेज के निर्माण में धांधली की जा रही है। न तो मानक के अनुसार सामप्र का प्रयोग किया जा रहा है और न ही सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया है। आठ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे इस कालेज के निर्माण गुणवत्ता की पोल तब खुली, जब खुद जिलाधिकारी औचक निरीक्षण कि लिए पहुंच गए। डीएम ने सख्त नाराजगी जताई। साथ ही लोक निर्माण विभाग को निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के सैंपल लेने एवं उनकी जांच कराने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

तहसील टाण्डा के ग्राम लाम्बाखेड़ा में 8.27 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय मॉडल डिग्री कालेज का का निर्माण हो रहा है। 2016 से बन रहे कालेज का निर्माण सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) की र से कराया जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह निर्माणाधीन कालेज के औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान डीएम को बिल्डिंग में लगाई गई ग्रिल सहित विभिन्न सामग्रियों में काफी कमियां मिलीं। निर्माण कार्य की अत्यन्त धीमी प्रगति एवं निरीक्षण के दौरान मिली विभिन्न कमियों पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन बिल्डिंग में प्रयुक्त निर्माण सामग्री की मानक के अनुरूप गुणवत्ता की लैब से टेस्टिंग कराने के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता संजीव कुमार को आदेश दिए। बिल्डिंग के कमरों में खिड़कियों के साथ लगाए गए हैंडल की गुणवत्ता खराब मिली। विद्यालय की चारदीवारी के निर्माण का कार्य भी पूर्ण नहीं हुआ है, जिस पर डीएम ने चारदीवारी के अन्तर्गत प्रस्तावित जमीन की पैमाइश कराकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए डीपीआर के अनुसार चारदीवारी का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद जिलाधिकारी औचक रूप से लाम्बाखेड़ा गांव पहुंचे, जहां मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या को देखकर तत्काल जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि एडीओ पंचायत के माध्यम से यथाशीघ्र जल निकासी के लिए नालियों का दुरूस्तीकरण और रास्ते को ठीक कराने के साथ-साथ गन्दे पानी की निकासी एवं कूड़े का उचित प्रबन्धन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, ताकि आमजन को जलभराव के कारण उत्पन्न समस्याओं का सामना न करना पड़े। सिंचाई के लिए प्रयुक्त रजवाहे के सम्बन्ध में डीएम ने उपजिलाधिकारी एवं नहर विभाग के अधिकारियों को रजवाहे की पैमाइश कराते हुए उसे अतिक्रमण मुक्त करने के उपरान्त मनरेगा के तहत दुरूस्तीकरण के निर्देश दिए। वापसी के दौरान शहपुरा गांव में मुख्य मार्ग पर स्थित तालाब में गन्दगी एवं अतिक्रमण देखकर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी से कहा कि वे अभिलेखों के अनुसार जमीन की पैमाइश कराएं तथा अभिलेखों में यदि तालाब दर्ज है तो उस भूमि से अतिक्रमण हटाते हुए उसके जीर्णोंद्धार की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। ग्रामीण क्षेत्रों में लेखपालों द्वारा सार्वजनिक सम्पत्तियों के रखरखाव एवं उन्हें अतिक्रमण मुक्त बनाए जाने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों का पालन न होने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई तथा कहा कि लेखपाल और सचिव गांव की सार्वजनिक सम्पत्तियों के रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण के प्रति गम्भीरतापूर्वक कार्य करें।
विज्ञापन

-
-प्रमोद कुमार लोधी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed