फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot from saraf

मिलक में सर्राफ से साढ़े पांच लाख की लूट 

Sat, 01 Oct 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिलक रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो मिलक रामपुर Updated Sat, 01 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
loot from saraf
मिलक-बरेली बार्डर पर बदमाशों के हमले में घायल सर्राफ।

विज्ञापन

दुकान बंद कर शाम करीब पांच घर लौट रहे बाइक सवार सर्राफ को मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने बुरी तरह से पीट दिया, जिससे सर्राफ का हाथ टूट गया। सिर में भी चोट आई है। इसके बाद सर्राफ से करीब साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर, नगदी और बाइक लूट ले गए। बाद में बाइक सिलईबड़ा गांव के जंगल में फेंक गए। घायल सर्राफ को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।  

 नगर के मोहल्ला शाहूजी नगर निवासी हरनाम रस्तोगी की बरेली जिले के थाना शाही क्षेत्र के हल्दी कला गांव में दुकान है। रोजमर्रा की तरह शाम करीब पांच बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। थाना शाही क्षेत्र के दोदआलमपुर और कोतवाली मिलक क्षेत्र के एेंजनखेड़ा गांव के बीच पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करकेरोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


  विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफ पर डंडे से हमला बोल दिया और हाथ तोड़ दिया। बदमाशों सर्राफ को बुरी तरह से घायल करके बाइक और सौ ग्राम सोने, तीन किलो चांदी तथा गिरवी की गांठें समेत करीब साढ़े पांच लाख के जेवर लूट ले गए। बदमाशों के हमले में घायल सर्राफ ने अपने परिवार वालों को किसी तरह से लूट की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर परिवार वालेऔर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सर्राफ को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां घायल सरनाम रस्तोगी का इलाज कराया गया है। बदमाश लूटी गई बाइक सिलईबड़ा गांव के जंगल में फेंक गए। 



लूट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। लूटपाट की घटना बरेली और मिलक बार्डर की है।  इस बारे में प्रभारी कोतवाली तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना थाना शाही क्षेत्र की है। घटना स्थल मिलक सीमा से करीब पौन किलोमीटर दूर है। सीमा पर शाही पुलिस भी पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed