फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot from saraf

अजीमनगर में गन प्वाइंट पर सर्राफ से चार लाख की लूट

Tue, 01 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सैदनगर रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/ सैदनगर रामपुर  Updated Tue, 01 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
loot from saraf
घायल सर्राफ। अमर उजाला

विज्ञापन

दुकान से वापस लौट रहे बाइक सवार सर्राफा कारोबारी से तीन बदमाशों ने सरेशाम गन प्वाइंट पर चार लाख रुपये के जेवर और कैश लूट लिया।  विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सर्राफा कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

भोट थाना क्षेत्र के भोट बक्काल गांव निवासी श्याम किशोर की स्वार में सर्राफा की दुकान है। श्याम किशोर सोमवार की देरशाम दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। खेमपुर-भोट बक्काल गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने सर्राफ से बैग छीन लिया। कारोबारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचों की बट से पिटाई कर दी जिससे श्याम किशोर लहूलुहान हो गया। इसके बाद बदमाश जेवरात से भरा बैग लूटकर भाग गए। घटना के बाद सर्राफा कारोबारी घायलावस्था में खेमपुर पहुंचा, जहां उसने लोगों और दुकानदारों को मामले की जानकारी दी। पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सर्राफा कारोबारी से बातचीत के बाद बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। बाद में घायल का उपचार कराया गया। इसके बाद श्याम किशोर के भाई मुकेश की ओर से इस मामले की तहरीर अजीमनगर थाने में दी गई है, जिसके आधार पर  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। श्याम किशोर ने बताया कि बैग में एक लाख रुपये नगद, दो किलोग्राम चांदी व 80 ग्राम सोना था। तीनों बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed