{"_id":"581254f04f1c1b3924bc4c1d","slug":"loot-from-bank-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर से दिनदहाड़े 75 हजार रुपये और लैपटाप लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर से दिनदहाड़े 75 हजार रुपये और लैपटाप लूटे
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/भोट रामपुर
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
वसूली करके लौट रहे बैंक मैनेजर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचों के बल पर बैग लूट लिया। बैग में 75 हजार रुपये, लैपटाप और कुछ सामान था। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
रुद्रपुर स्थित पीएफआईएल बैंक के मैनेजर शकील अहमद गुरुवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे बाइक द्वारा भोट थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुरा से वसूली करके लौट रहे थे। वह बाइक पर अकेले ही थे । आरोप है कि पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने उसके ऊपर तमंचे तानते हुए नगदी और सामान हवाले करने को कहा।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारापीटा और बाइक समेत गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उनका बैग लूटकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद मैनेजर ने रास्ते से गुजरने वाले लोगों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने भोट पुलिस को सूचना देने को कहा। उन्होंने फोन द्वारा तत्काल घटना की सूचना जिला मुख्यालय कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद भोट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पीड़ित ने बताया कि बैग में वसूल किए गए 75 हजार रुपये, एक लैपटाप और दूसरे सामान भी थे।
विज्ञापन