{"_id":"65e55f6323005ccdaa022a6e","slug":"lok-sabha-elections-rampur-police-danger-even-from-disabled-people-victim-worried-about-bail-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: यूपी की रामपुर पुलिस को दिव्यांग से भी खतरा, कर दिया मुचलका पाबंद, पीड़ित जमानत के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: यूपी की रामपुर पुलिस को दिव्यांग से भी खतरा, कर दिया मुचलका पाबंद, पीड़ित जमानत के लिए परेशान
Mon, 04 Mar 2024 11:13 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:13 AM IST
सार
रामपुर पुलिस ने लोकसभा चुनाव में सुरक्षा को लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एक दिव्यांग को मुचलका पाबंद कर दिया है। उससे भी चुनाव में शांतिभंग का खतरा बताया है। उधर, पीड़ित अब जमानत करवाने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
रामपुर पुलिस ने दिव्यांग के खिलाफ जारी किया समन
- फोटो : संवाद
विस्तार
लोकसभा चुनाव में रामपुर पुलिस को बैसाखी पर चलने वाले 60 वर्षीय दिव्यांग से शांतिभंग का खतरा है। पुलिस ने लोकसभा चुनाव में अशांति पैदा करने वाले लोगों को मुचलका पाबंद करने का अभियान चल रखा है। जिसके तहत मिलक के एक दिव्यांग को मुचलका पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
अब तक कोतवाली क्षेत्र में लगभग 1100 लोगों के खिलाफ कोतवाली द्वारा एसडीएम मिलक को चालानी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। मुचलका पाबंद किए लोग प्रतिदिन तहसील परिसर में आकर मुचलके भरवाकर जमानत करा रहे हैं।
विज्ञापन
समन आने पर इस बात का भी खुलासा हो रहा है कि पुलिस को शरीर से 80 प्रतिशत विकलांग से भी चुनावों में शांतिभंग का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैनी निवासी 60 वर्षीय विकलांग रियासत खां का नाम भी शामिल किया है।
विज्ञापन
जो कि बैसाखी के सहारे चलते हैं और एक पैर नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें कभी पता नहीं था कि उनके द्वारा भी पुलिस को खतरा हो सकता है। अब उन्हें भी अपनी जमानत करानी पड़ेगी। कहा कि उनके खिलाफ न कोई मुकदमा है और न ही कभी शांतिभंग का कोई नोटिस आया है।