{"_id":"621e6c97fc59a1256d1d69dc","slug":"lodge-fir-against-pradhan-and-rozgar-sawek-rampur-news-mbd4203363195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब को खुर्द-बुर्द करने में ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब को खुर्द-बुर्द करने में ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। प्लॉटिंग करने वालों ने तहसील के सामने स्थित सरकारी तालाब को खुर्द-बुर्द करके उसमें से रास्ता निकाल लिया। इस मामले में एसडीएम ने ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
शाहबाद तहसील मुख्यालय के सामने पड़े सरकारी तालाब में अवैध रूप से जेसीबी चलवाकर रातों रात पटान करने के बाद उसमें से रास्ता निकाल लिया। आरोप है कि तालाब के पार एक ओर प्लाटिंग की जा रही है। प्लॉटिंग की भूमि से मुख्य मार्ग तक आने के लिए कोई रास्ता नहीं है, जिसको लेकर पूर्व में भी प्लॉटिंग करने वालों ने तालाब में से रास्ता निकाल लिया था। एक बार फिर सोमवार तड़के पांच बजे जेसीबी से तालाब को एक ओर से खुदवाकर रास्ते का पटान कर लिया। पटान करने के बाद उसमें से रातोंरात रास्ता निकाल लिया। प्रशासनिक अफसरों को इसकी जानकारी मिली, तो हड़कंप मच गया। तालाब पर पहुंचकर एसडीएम अशोक कुमार चौधरी, तहसीलदार दिनेश कुमार और कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना किया। इस प्रकरण में एक गांव के ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक की भूमिका पाई गई, जिसके बाद एसडीएम ने हल्का लेखपाल राजकुमार शर्मा को दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। हल्का लेखपाल राजकुमार शर्मा की ओर से दोनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
कारी, शाहबाद।