{"_id":"5ec813268ebc3e08ed246e9a","slug":"lockdown-in-rampur-rampur-news-mbd350084999","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल रहीं फैक्टरियां, खुल रहे दफ्तर, सावधानी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल रहीं फैक्टरियां, खुल रहे दफ्तर, सावधानी जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोरोना वायरस से जंग में लॉकडाउन का चौथा चरण को 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन इसके बीच धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौटती दिख रही है। हालांकि लॉकडाउन के चौथे चरण में जिले में कोई अतिरिक्त छूट नहीं दी गई है। मगर अधिकांश फैक्टरियों को शर्तों के साथ चलाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी होम डिलीवरी के लिए खुल रही हैं।
कोरोना का खतरा अभी पूरी दुनिया से टला नहीं है, बल्कि हिन्दुस्तान में तो इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बीच हमें आर्थिक गतिविधियों को भी शुरू करना होगा, अन्यथा दूसरे तरह से संकट सामने लगेगा। इसके मद्देनजर जिले की सभी फैक्टरियों को कुछ शर्तों के साथ शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी गई। यह बात अलग है कि फैक्टरियों के सामने मजदूर और कच्चे माल की समस्या आ रही है। इसके अलावा सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति भी शर्त के साथ दे दी गई है। हालांकि निर्देश है कि होम डिलीवरी को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा सरकारी दफ्तर धीरे-धीरे खुल रहे हैं। यूपी बोर्ड और सीबीएसई की 10-12 की उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन फिर से शुरू करा दिया गया है। शुक्रवार से कोर्ट में भी कामकाज शुरू हो गया। कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू होने वाला है, जिसको लेकर शुक्रवार से ही रेलवे टिकट आरक्षण भी शुरू कर दिया गया है। बाजार, फैक्टरी और कार्यालयों को खोलने के लिए जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने अलग-अलग संगठनों के लोगों की राय लेना शुरू कर दिया है। इस क्रम वो शनिवार को जनप्रति निधियों, ट्रांसपोटर्स, ट्रैवल एसोसिएशन, सराफा एसोसिएशन, जिम और ब्यूटी पार्लर संचालकों के साथ बैठक करेंगे। रविवार को उन्होंने सभी नगरपालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों, गारमेंट व्यापारियों, रेस्टोरेंट संचालकों, प्रिंटिग प्रेस, ड्राईक्लीनिर्स, बारात घर और मंडप स्वामियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कोई फैसला लिया जा सकता है।
लॉकडाउन के चौथे चरण में जिले में कोई अतिरिक्त छूट प्रदान नहीं गई है। फैक्टरियों को कुछ शर्तों के साथ चलाने की अनुमति दी गई है। फैक्टरियां हॉटस्पॉट या भीड़भाड़ वाले इलाके में नहीं होनी चाहिए। लॉकडाउन में किसी भी तरह के रियायत की सूचना पहले दी जाएगी।
विज्ञापन
आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी