फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   llot with e rickasha driver

नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा चालक को लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
llot with e rickasha driver
शाहबाद। ई-रिक्शा चालक को शीतल जल में नशीला पदार्थ पिलाकर दो महिलाओं समेत चार लोगों ने लूट लिया। लूट की घटना के बाद बेहोश ई-रिक्शा चालक को मुरादाबाद में बिलारी क्षेत्र में छोड़ गए। बेहोश ई-रिक्शा चालक के होश में आने के बाद घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भुड़ासी गांव निवासी ऋषिपाल पेशे से ई-रिक्शा चालक है। ऋषिपाल के अनुसार सात जून दिन मंगलवार को ऋषिपाल की ई-रिक्शा में दो महिलाएं और दो पुरुष जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव स्योडारा के लिए ई-रिक्शा तय करके बैठे। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक को चारों लोगों ने शीतल पेयजल पिलाया। शीतल पेयजल पीकर ऋषिपाल बेहोश हो गया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में ई-रिक्शा चालक को स्योडारा गांव के बाग में छोड़कर चले गए। इस दौरान ई-रिक्शा, जेब मे रखे बारह सौ रुपए और एक मोबाइल लूट लिया। बेहोशी की हालत में ई-रिक्शा चालक के पड़े होने की सूचना बिलारी के डायल 112 पुलिस कर्मियों को दी गई। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने बेहोश ई-रिक्शा चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आठ जून बुधवार को होश आने के बाद पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। जबकि, परिजन पिछले 24 घंटे से गायब ई-रिक्शा चालक को रिश्तेदारी में ढूंढ रहे थे। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ई-रिक्शा चालक ऋषिपाल की हालत में सुधार नहीं है। पीड़ित ई-रिक्शा चालक के भाई ने बताया घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed