फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lineman's testimony completed in case of electricity theft in MLA's resort

विधायक के रिसोर्ट में बिजली चोरी के मामले में लाइनमैन की गवाही पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lineman's testimony completed in case of electricity theft in MLA's resort
विधायक के रिसोर्ट में बिजली चोरी के मामले में लाइनमैन की गवाही पूरी
विज्ञापन

रामपुर। सांसद आजम खां की पत्नी और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में बिजली चोरी के मामले में मंगलवार को लाइनमैन ओमप्रकाश की गवाही पूरी हो गई है। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए तीन जनवरी की तारीख तय की है।

सपा सांसद आजम खां की पत्नी और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ शहर कोतवाली में पांच सितंबर 2019 में एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में चोरी से बिजली का प्रयोग होते हुए पाया गया था। इस मामले में उस वक्त डूंगरपुर बिजलीघर के जेई राहुल रंजन ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसके बाद इस मामले की सुनवाई एडीजे/स्पेशल जज ईसी एक्ट मोहम्मद रफी की कोर्ट में चल रही है। मामले में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता की गवाही पूरी हो चुकी है। मंगलवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। बिजली विभाग के लाइनमैन से ओमप्रकाश से जिरह पूरी हो गई है। बिजली विभाग के अधिवक्ता सर्वेश गुप्ता ने बताया कि कोर्ट में लाइनमैन ओमप्रकाश की जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले में अगली तारीख तीन जनवरी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed