फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   light rain in morning

सुबह बरसे बदरा, दिन में निकली धूप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
light rain in morning
रामपुर/मिलक। शुक्रवार सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके बाद तेज धूप के साथ ही आसमान साफ हो गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। इसके बाद सुबह के करीब साढ़े सात बजे तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे तक बारिश होने के बाद कुछ देर के लिए बारिश थम गई और इसके बाद काफी देर तक हल्की-हल्की बारिश होती रही। दोपहर करीब एक बजे तक आसमान में बादल छाए रहे लेकिन, इसके बाद आसमान साफ होना शुरू हो गया और दोपहर से धूप निकल आई। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। शनिवार से मंगलवार तक रोजाना बारिश के आसार हैं। हालांकि यह बारिश कुछ क्षेत्रों में ही और हल्की बारिश भी हो सकती है लेकिन, मंगलवार तक रोजाना बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही बारिश के बाद निकली धूप के कारण आर्द्रता 80 फीसदी के आसपास रही जबकि हवा की रफ्तार कम रही। बारिश के पूर्वानुमान से रक्षाबंधन पर भी लोगों को दोपहिया वाहन से आवागमन में बारिश के कारण होने वाली परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मिलक नगर और क्षेत्र में शुक्रवार को रिमझिम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना रहा। लोगों ने मौसम का लुफ्त रहा जिससे गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरे पर चमक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed