फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   light cut

आधे शहर में की बिजली गुल

Thu, 28 Jan 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Thu, 28 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
light cut
ओवरहेड लाइन डाले जाने के कारण गुरुवार को आधे शहर की बिजली सप्लाई पूरे दिन ठप रही। सुबह से शाम तक बिजली न आने से घरों में बिजली उपकरण नहीं चल सके। बिजली से जुड़े कारोबार भी प्रभावित हुए। पेयजल समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



गुरुवार को नई तहसील के निकट ओवरहेड एचटी लाइन डाली गई। इससे पहले यहां पर अंडरग्राउंड केबल बिछाई गई थी। अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट होने पर उसे तलाशने में काफी समय लग रहा था। इस कारण मामूली से फाल्ट पर भी घंटों बिजली सप्लाई बंद रहती थी। इस कारण बिजली विभाग को बैकफुट पर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन



बिजली अफसर अब अंडरग्राउंड केबल वाले कई स्थानों पर ओवरहेड एचटी लाइन डाल रहे हैं। गुरुवार को नई तहसील के निकट ओवरहेड लाइन डाली गई। लाइन डाले जाने के कारण रजा इंटर कालेज, किला और सिटी मेंस बिजलीघर में सुबह करीब दस बजे से शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे मछली बाजार, कटकुइयां, सराय गेट, तिलक कालोनी, राजद्वारा, मिस्टन गंज समेत दर्जनों मोहल्ले में बिजली सप्लाई बंद रही। पूरे दिन बिजली न आने से लोगों को पेयजल तक की समस्या का सामना करना पड़ा। एसडीओ द्वितीय अनिल कुमार ने बताया कि ओवरहेड लाइन डाले जाने और सभी बिजलीघरों की सप्लाई अलग-अलग करने का कार्य शाम छह बजे तक चला। इस कारण इस समय तक बिजली सप्लाई बंद रखनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed