फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Life is priceless, to save it 56 blood donors became Mahadani

जीवन है अनमोल, उसे बचाने के लिए 56 रक्तदाता बने महादानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Life is priceless, to save it 56 blood donors became Mahadani
जीवन है अनमोल, उसे बचाने के लिए 56 रक्तदाता बने महादानी
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में उमड़ी रक्तदाताओं की भीड़
रामपुर। रक्तदान महादान है, मंगलवार को रक्तदान कर रक्तदाताओं ने इसे सच कर दिखाया है। दूसरों का जीवन बचाने के लिए 56 रक्तदाता आगे आए और रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान उनमें उत्साह देखा गया।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 56 लोगों ने रक्तदान किया। हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. एसपी सिंह और सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने फीता काटकर किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं होती है। इन शिविरों के माध्यम से हर वक्त जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध हो जाता है। सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर के रूप में समाजसेवा के लिए जो कार्य किया जाता है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से मंगलवार को आयोजित शिविर में 56 लोगों ने रक्तदान किया है। ये रक्त जरूरतमंदों के काम आएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शमीम अहमद की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, डॉ. सुनिधि गुप्ता, मारुफ, इकराम अली, फिरोज अली, पंकज कुमार, मोहसिन उल्लाह खां, अनुभव भारद्वाज ने सहयोग किया।
विज्ञापन

इनका रहा विशेष सहयोग
- वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, मदद एक आस फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नलिन सिंह, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, गुलशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष वसीम खान, चेतना सामाजिक कल्याण समिति के प्रबंधक राजीव कुमार राजौरिया, एनसीसी कैडेट्स रजा डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बने महादानी
- प्रदीप सिंह, दानिश, तोषपाल, विजय कुमार, विकल्प श्रीवास्तव, विजय अरोड़ा, गौरव शर्मा, मनोज गंगवार, गुरप्रीत सिंह, जोगेश, चंद्रशेखर, प्रियंका रस्तोगी, परमजोत सिंह, राजकुमार, राघव गुप्ता, राहुल सिंह, सैय्यद तैयब मियां, राजेंद्र कुमार, सोनू, राजीव कुमार राजौरिया, महेंद्र पाल, भूरा, संजीव कुमार, प्रमोद शर्मा, साजिद अली, चंद्रपाल, संजय सिंह, सरिता विश्नोई, नवीन कुमार, करन सिंह, शिवम सैनी, मुकेश कुमार, गुड्डू सिंह, शिवानी सैनी, प्रियंका कश्यप, कविता सैनी, रजनी, रिजवान अली, अनमोल रागिनी, नवीन भाटिया, चिराग गर्ग, अरविंद गुप्ता, अमित गुप्ता, सलविंदर विराट, वसीम खान, हाजी दूलाजान, सन्नी भाटिया, अमन शर्मा, वीर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह आदि।
पुलिस की नौकरी ने बढ़ा दिया सेवा भाव, हर साल करते हैं रक्तदान
-शाहबाद कोतवाली में तैनात सिपाही चंद्रशेखर अमर उजाला फाउंडेशन ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि उनकी नौकरी ही जनता की सेवा की प्रेरणा देती है, इसलिए वो हर साल अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तदान करते हैं। इस बार भी अखबार में खबर पढ़कर वो रक्तदान के लिए आए।
-अखबार में पढ़ा तो, सोचा इस नेक काम का हिस्सा बनूं
- शहजादनगर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी तोषपाल ने शिविर में रक्तदान किया। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें शिविर की जानकारी कैसे मिली तो कहा कि अखबार में पढ़ा था। खबर छपी थी तो पढ़कर विचार आया कि मैं भी इस नेक काम का हिस्सा बनूं तो रक्तदान करने आ गया।

----------------
-बढ़ौत से आए थे रिश्तेदारी में, शिविर का पता चला तो किया रक्तदान
-बढ़ौत निवासी राघव गुप्ता रामपुर नगर में अपनी एक रिश्तेदारी में आए थे। राघव गुप्ता ने बताया कि वो हर साल 14 जून को रक्तदान करते हैं। इस बार रामपुर में थे तो पता चला कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन हो रहा है। इसलिए वो शिविर में पहुंचे और रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed