{"_id":"58012ab74f1c1b691a28deec","slug":"leoperd-was-not-seen","type":"story","status":"publish","title_hn":"...पकड़ो ..मारो का शोर, नहीं दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...पकड़ो ..मारो का शोर, नहीं दिखा तेंदुआ
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
तेंदुआ की सूचना पर कोठी खास बाग को खंगालने जुटी वन विभाग की टीम मौके पर लगा पिंजड़ा देखते डीएफओ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
...पकड़ो ...मारो यह रहा। करीब तीन घंटे तक कोठी खास बाग के जंगल में ऐसा शोर मचा। स्थानीय लोग और वन विभाग की टीम ने चप्पे-चप्पे में बंदूक, तमंचों और लाठी-डंडों से लैस होकर आपरेशन सर्च चलाया, लेकिन कहीं भी तेंदुआ दिखाई नहीं दिया।कोठी खास बाग में पिछले तीन चार दिनों से तेंदुआ आने को लेकर शोर मचा है। वन विभाग ने पिंजरा भी लगा रखा है, जोकि तीसरे दिन भी खाली पड़ा रहा।
कोठी खासबाग के जंगल में कई तीन चार दिन पहले तेंदुआ आने की सूचना मिली थी। तेंदुए को पकडने के लिए वन विभाग ने जंगल में पिंजरा लगा दिया। शाम होते ही इससे जुड़े इलाके में रहने वाले लोगों में तेंदुए का खौफ अभी भी बरकरार है। किसान जंगल में भी डरते-डरते जा रहे हैं। जंगल में बच्चों के जाने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
डीएफओ ने शुक्रवार को सभी रेंज के अधिकारियों और कर्मचारियों को तलबकर कोठीखास के पूरे जंगल की कांबिंग की। कर्मचारियों ने झाड़ियों की भी तलाशी ली। डीएफओ ने बताया कि करीब तीन घंटे की कांबिंग में तेंदुआ होने के कोई सुबूत नहीं मिले। हालांकि पिंजरा अभी लगा हुआ है।
विज्ञापन