फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   leoperd skin recovered

तेंदुए की दो खालों के साथ दो वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
leoperd skin recovered
रामपुर में शनिवार को सिविल लाइन पुलिस द्वारा बरामद तेंदुए की खाल और उसके तस्करी के आरोपी। अमर उजाला

विज्ञापन

उत्तराखंड से तेंदुए की खाल को बेचने दिल्ली जा रहे दो अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तेंदुए की दो  खालें बरामद की गई हैं।

सिविल लाइंस पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि दो लोग तेंदुओं की खाल को अवैध रूप से बेचने के लिए दिल्ली के लिए ले जा रहे हैं। उसके बाद  पुलिस ने आश्रम पद्धति स्कूल के पास छापा मारकर उन दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम थाना टांडा के गांव धीरमपुर निवासी सुरेंद्र और उत्तराखंड के काशीपुर निवासी ओमपाल बताया। दोनों ने बताया कि वे उत्तराखंड    में वन्यजीवों का शिकार करने वालों के संपर्क में रहते हैं। उसके बाद खाल उतारके उसे दिल्ली व अन्य राज्यों में  बेच  दिया करते हैं। उत्तराखंड के वन्य जीव तस्करों से उनके गहरे संबंध   बताए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ के बाद वन्य जीव तस्करों को एसपी संजीव त्यागी के सामने पेश किया गया। एसपी ने बताया कि बाघ की खाल की अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों रुपये है। तस्करों को खाल के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों लोग काफी समय  से इस काम को कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कोर्ट में पेश किया। जहां  से वह जेल चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed