{"_id":"67a3b98e49b871616f0fccaa","slug":"leopard-seen-on-stone-crusher-panic-among-villagers-rampur-news-c-282-1-smbd1029-139127-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्टोन क्रशर पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्टोन क्रशर पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Thu, 06 Feb 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
मसवासी (रामपुर)। क्षेत्र के गांव करीमपुर में तेंदुए की दशहत बरकरार है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन तेंदुआ लगातार लोकेशन बदल रहा है। मंगलवार की रात स्टोन क्रशर पर तेंदुआ देखा गया। जबकि वन विभाग की टीम बुधवार को करीमपुर के जंगल में तेंदुए की तलाश में कांबिंग करती रही है।
स्टोन क्रेशर के मालिक पूर्व प्रधान के बेटे गुरजीत सिंह ने दावा किया है कि रात के समय वह अपनी गाड़ी से क्रशर की तरफ गए थे, जहां उन्होंने तेंदुआ देखा था। अब इनकी बातों पर भरोसा कर वन कर्मी बंद स्टोन क्रशर की तरफ तेंदुआ की लोकेशन तलाश रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी मुजाहिद हुसैन ने बताया कि स्टोन क्रशर की तरफ तेंदुआ के दिखाई देने की जानकारी मिल रही है। कर्मचारी लगातार तेंदुआ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सही लोकेशन मिलने पर पिंजरे में शिकार बांधकर तेंदुआ पकड़ा जाएगा। दरअसल, बीते बृहस्पतिवार देर रात तेंदुआ ने किसान बलदेव सिंह के फार्म हाउस में घुसकर उसके पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया था। घटना किसान के फार्म हाउस पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी मुजाहिद हुसैन, डिप्टी रेंजर कुंदन सिंह भंडारी टीम संग किसान के फार्म हाउस पर पहुंचे थे।