फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leopard seen near stone crusher, panic

Rampur News: स्टोन क्रशर के पास दिखा तेंदुआ, दहशत

Sat, 31 Aug 2024 11:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 31 Aug 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen near stone crusher, panic
मसवासी (रामपुर)। चौकी क्षेत्र के गांव बेलवाड़ा, जमना जमनी, चौहद्दा के बाद अब तेंदुए ने कोसी के खादर स्थित स्टोन क्रशर की ओर रुख कर लिया है जिसके चलते स्टोन क्रशर पर बाइकों से जाने वाले कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

हफ्तेभर से अधिक समय से तेंदुआ चौकी क्षेत्र के गांव बेलवाड़ा जमना-जमनी, चौहद्दा, भूबरी और अलीगंज सहित कोसी नदी किनारे बसे गांवों में अपना आतंक मचाने में लगा है। लेकिन अब तेंदुए ने स्टोन क्रशरों की ओर अपना रुख कर दिया है। शुक्रवार देर रात कोसी नदी किनारे स्थित स्टोन क्रशर के मुख्य मार्ग पर तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसके चलते स्टोन क्रशर पर बाइकों से ड्यूटी करने जाने वाले कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद कई कर्मचारियों ने रात के समय ड्यूटी जाने से इंकार कर दिया है। बता दें कि बीते दिनों में तेंदुए ने परिजनों के सामने ही लगभग चार पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना लिया था। जिसके चलते कोसी नदी के आसपास बसे गांवों में तेंदुए का खौफ बना हुआ है। तेंदुए के द्वारा चौहद्दा गांव के निवासी बिट्टू सिंह के कुत्ते को अपना निवाला बनाने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में गन्ने के खेत में कुत्ते के अवशेष पड़े मिले थे। टीम के द्वारा कुत्ते के अवशेषों को पिंजरे में डालकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया था। इसके बाद भी तेंदुए पकड़ में नहीं आ सका है। तेंदुए के पकड़े न जाने से ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। ग्रामीण खेतों पर अपनी फसलों को देखने के लिए भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। उधर, कोसी नदी किनारे स्थित भगत जी स्टोन पर तेंदुए की लोकेशन मिलने पर वन विभाग ने भी स्टोन क्रशरों और खोजबीन शुरू कर दी है। मामले की जानकारी पर वन दरोगा शील कुमार ने बताया कि तेंदुआ लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। विभागीय टीम लगातार तेंदुए की एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed