फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   LED screens will be installed at intersections in Tanda, government schemes will be showcased, parks will also be built

Rampur News: टांडा में चाैराहों पर लगेंगी एलईडी स्क्रीन, सरकारी योजनाओं का होगा बखान, पार्क भी बनेंगे

Sun, 27 Apr 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
LED screens will be installed at intersections in Tanda, government schemes will be showcased, parks will also be built
टांडा। कस्बे के प्रमुख चाैराहों-तिराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगी। नए पार्क बनाए जाएंगे, साथ ही पुराने पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। शनिवार को आयोजित पालिका बोर्ड बैठक में इसी तरह के कई विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

मोहल्ला मोतीनगर स्थित स्व. मंसब अली स्टेडियम के सभागार में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वर्ष 2025-26 में 19.45 करोड़ रुपये से नगर में विकास कार्य और सुंदरीकरण कार्य कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


बैठक की शुरुआत में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से आतंकियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफराज की अनुमति से वितरित एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने वर्ष 2025-26 के बजट को पेश किया। इसमें 22.45 करोड़ रुपये के आय तथा 19.45 करोड़ रुपये का व्यय बजट पारित किया गया। इसमें लगभग तीन करोड़ रुपये का अधिशेष (लाभ) दर्शाया गया है।
बोर्ड बैठक में टांडा में पहले से निर्मित पार्कों के सुंदरीकरण तथा नए पार्कों के निर्माण कार्यों का निर्णय लिया गया। साथ ही नगर के प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाने की योजना को भी स्वीकृति दी गई। इन स्क्रीन के जरिये लोगों को समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं प्रदान की जा सकेंगी।
इसके अतिरिक्त, नगर पालिका मल्टीपरपज सोशल हेल्थ एक्टिविटीज सेंटर की मरम्मत, रंगाई-पुताई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भी प्रस्ताव बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया।
इस दौरान प्रधान लिपिक धनीराम सैनी, लेखा लिपिक शुभम भारती समेत 22 सभासद मौजूद रहे। दिलशाद सगीर, भानुमति तथा रोहित सैनी गैरहाजिर रहे।
सभासदों ने राशन कार्ड की पात्रता सर्वे में लगाए आरोप
बोर्ड बैठक में सभासदों ने भी अपने वार्डों की समस्याएं उठाईं। वार्ड छह की सभासद चमेलिया देवी ने लोगों के कटे हुए राशन कार्डों को पुनः बनवाने की मांग रखी।
वार्ड सात के सभासद मोहम्मद सगीर ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 तथा नगर पालिका द्वारा कराए गए राशन कार्डों के सर्वेक्षण में अनियमितताओं की शिकायत की।
वार्ड 22 के सभासद मोहम्मद मतीन ने सड़क निर्माण एवं बिजली कार्यों से संबंधित मांग पत्र सौंपा।
सभासद मेराजुल इस्लाम ने कहा कि मोहल्ला पड़ाव के मार्ग का निर्माण कराया जाए।
सभासद तस्लीम पहलवान ने कहा कि नगर में ईदगाह के पास से मरघटी में बहल्ला नदी पर बने नए पुल तक के मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाए। वार्ड की पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करवाते हुए नगर में बड़ी संख्या में मौजूद कुत्तों को पकड़ने के लिए भी अभियान चलाया जाए।
इसी प्रकार वार्ड पांच की सभासद शाहीन, वार्ड 25 की सभासद आमना बेगम और वार्ड नाै की सभासद शौकीन खातून ने भी अपने वार्डों के विकास कार्यों के लिए लिखित अनुरोध प्रस्तुत किए।

ढके जाएंगे सभी नाले, कच्चे रास्तों का होगा निर्माण
बोर्ड बैठक में सभासदों की समस्याएं सुनने के बाद पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफराज ने कहा, नगर में मौजूद सभी कच्चे रास्तों का निर्माण कराया जाएगा तथा नगर के सभी नालों को ढकने के लिए उन पर जाल बिछाया जाएगा। साथ ही मोहल्ला आजादनगर को जोड़ने के लिए रामपुर रोड पर बन रही सड़क पर पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी अब्दुल माजिद के नाम से स्वागत द्वार का निर्माण भी कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड में प्रस्तावित सभी कार्यों को अतिशीघ्र शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed