{"_id":"57c1eec84f1c1bb969d4f0c9","slug":"lay-foundation-of-lalpur-sub-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां ने किया लालपुर बिजलीघर का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां ने किया लालपुर बिजलीघर का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर रामपुर
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
लालपुर ट्रांसमिशन बिजलीघर का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित करते आजम खां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने शनिवार को लालपुर ट्रांसमिशन बिजलीघर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने पिछले चार साल में प्रदेश में हुए विकास कार्य गिनाए और बिजली में हुए सुधार की भी जानकारी दी। आजम खां ने बिजली अफसरों से निर्माण कार्य को चार माह में पूरा करने की अपील की है। कहा कि समय पर निर्माण पूरा हुआ तो बिजली अफसरों को सम्मानित करेंगे।
लालपुर में बिजली विभाग द्वारा 28 करोड़ की लागत से 132केवीए के ट्रांसमिशन बिजलीघर का निर्माण किया जाएगा। इसका शिलान्यास शनिवार को सूबे के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि रोशनी जीवन की जरूरत है। दुनियावी रोशनी विकास के लिए जरूरी है। प्रदेश में पिछले चार साल में बिजली आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है। गांव से लेकर शहरों तक की आपूर्ति का समय बढ़ गया है।
इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लालपुर बिजलीघर का निर्माण पूरा होने के बाद शहर में निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही बिजलीघरों पर लोड कम होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, विधायक विजय सिंह, एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी, पालिका चेयरमैन अजहर अहमद खां, सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, महिला सभा जिलाध्यक्ष माया देवी, अब्दुल्ला आजम खां आदि शामिल रहे। जबकि विभागीय अफसरों में यूपीपीटीसीएल के एमडी विशाल चौधरी, निदेशक पारेषण एपी सिंह, मंडलायुक्त वेंकटेश्वर लू, डीएम अमित किशोर, एसपी संजीव त्यागी, बिजली विभाग से पारेषण मुख्य अभियंता आरपी दुबे, वितरण मुख्य अभियंता अंशुल अग्रवाल, एसई ट्रांसमिशन पीयूष गर्ग, एसई वितरण जयकृष्ण सिंह, एक्सईएन एसके पांडे आदि शामिल रहे।