{"_id":"65021f510ad0d1a1e002150e","slug":"lawyers-will-burn-effigy-of-government-today-in-protest-against-hapur-incident-rampur-news-c-282-1-rmp1001-5525-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हापुड़ कांड के विरोध में वकील आज फूंकेंगे सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हापुड़ कांड के विरोध में वकील आज फूंकेंगे सरकार का पुतला
विज्ञापन
रामपुर। हापुड़ कांड के विरोध में बुधवार को रामपुर लायर्स एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। हापुड़ कांड के विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता न्यायालय परिसर में सरकार का पुतला फूंकेंगे। वकीलों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही।
ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस ने हापुड़ में निहत्थे अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। हापुड़ के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण किया जाए। एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए। पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त किया जाए। इस मौके पर लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सैय्यद जफर अली मियां, महासचिव दिनेश चंद्र चौरसिया, दीपचंद्र गुप्ता, संजय कुमार, सतीश चंद्र, बाबू अली, आसिफ खान, जमील अहमद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी ज्ञापन दिया और हापुड़ कांड की निंदा की। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल, महासचिव अशोक पिप्पल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।