फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   last day 22 nomination

आखिरी दिन काशीराम समेत 22 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन 

Sat, 28 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बीच 22 और नेताओं ने एमएलए बनने के लिए ताल ठोंकी है। इस तरह चुनाव मैदान में इस दफा कुल 43 उम्मीदवार आ गए हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का शुक्रवार को आखिरी दिन था। आखिरी दिन कलक्ट्रेट में रिमझिम बारिश के बीच नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। शाहबाद सीट से भाजपा विधायक रहे काशीराम ने मिलक सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल के चार सीटों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया।
विज्ञापन


शहर सीट से रालोद प्रदेश महासचिव आसिम खां, बिलासपुर सीट से संतोष शर्मा, स्वार सीट से नवीन गुप्ता और मिलक सीट से इंद्रजीत मेहरा ने अपना नामांकन कराया। इसके अलावा शहर सीट से अधिवक्ता अहमद अली अंसारी और हनीफ खां ने पर्चा दाखिल किया। साथ ही मिलक सीट से रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर कपिल कोरी ने भी पर्चा दाखिल किया। इसी सीट से जगत सिंह, मधुबाला ने भी पर्चा दाखिल किया। स्वार सीट से डेमोक्रेटिक पार्टी से अरशद वारसी और भारतीय सुभाष सेना से महावीर ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकराम, सलीम ने निर्दलीय रूप से पर्चा दाखिल किया। चमरौवा से मोहम्मद रफी ने पर्चा दाखिल किया। जनसेवा सहायक पार्टी से राकेश कुमार ने अपना परचा दाखिल किया। बिलासपुर सीट से पीस पार्टी के लिए शाहिद हुसैन ने नामांकन कराया। वहीं कांग्रेस विधायक संजय कपूर की पत्नी लीना कपूर, सत्यप्रकाश, मोहम्मद हनीफ और भूपराम ने परचा दाखिल किया। इस तरह दिन भर में 22 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जिले की पांच सीटों पर कुल प्रत्याशियों की संख्या 43 तक पहुंच गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed