फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lakhs of rupees were defrauded in the name of providing loans on animals, the accused fled.

Rampur News: पशुओं पर लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी भागा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were defrauded in the name of providing loans on animals, the accused fled.
शाहबाद। पशुपालन योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने कस्बे व आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों से करीब 10 से 20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ठगी के बाद आरोपी अपना दफ्तर बंद कर भाग गया है, जिससे पीड़ितों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खुद को मेरठ निवासी बताने वाला एक युवक, जिसने अपना नाम आफताब बताया था, करीब दो माह पहले शाहबाद आया था। इस दौरान उसने क्षेत्र के लोगों से संपर्क बढ़ाया और पशुओं पर लोन दिलाने का भरोसा दिलाया। भरोसे में आए लोगों से उसने 10 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक की रकम लोन के नाम पर वसूल ली। लोग पूरे खेल को समझ पाते कि इससे पहले ही युवक अचानक अपना दफ्तर बंद कर भाग गया। बताया गया कि युवक जिस मकान और दुकान में रहता था उनका किराया भी देकर नहीं गया है। इसके बाद ठगी का शिकार हुए लोग अब सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब 10 से 15 लाख रुपये लेकर भागा है। घटना के बाद आरोपी का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि इस मामले की शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। फिर भी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed