फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   labour taken poision and died

घरेलू विवाद में मजदूर ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
labour taken poision and died
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद मजदूर ने जहर खा लिया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें परिजन मुरादाबाद लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के देवरनिया शुमाली गांव की है। यहां के विरेंद्र नाथ (32) मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की देर रात मजदूर का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच मजदूर ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद मजदूर की हालत बिगड़ी तो परिजन घबरा गए। आनन-फानन परिजन मजदूर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया मौत का कारण जानने के लिए पीएम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed