फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   known about poling station

जिलाधिकारी ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
known about poling station
रामपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने विधानसभा उप चुनाव के अन्तर्गत 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान के दौरान मतदाताओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूर्व में जारी किए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का बूथों का स्थलीय निरीक्षण करके सत्यापन किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने ककरौआ, हाजीपुर, रूस्तमपुर, शहजादनगर, अजीतपुर एवं नया गांव स्थित मतदान केन्द्रों पर विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, बेरीकेटिंग, पोलिंग पार्टियों के रात्रि निवास हेतु कराए गए प्रबन्ध आदि का निरीक्षण किया तथा कहा कि मतदान केन्द्रों पर पूर्व में जारी किए गए निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाओं को अधिकारी अन्तिम रूप प्रदान करें। ताकि, मतदान के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त बनी रहें तथा मतदाताओं को मतदान हेतु बेहतर माहौल मिले। उन्होंने मतदान केन्द्रों के आस-पास की भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी थाना शहजादनगर एवं थाना पटवाई भी पहुंचे। यहां उन्होंने शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के बारे में थाना प्रभारियों से पूछताछ की तथा कहा कि सारी व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहे इसमें कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी, जिला पंचायतराज अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed