फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kisan against chaet fund company

चिटफंड कंपनियों के खिलाफ गरजे किसान

Wed, 25 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 25 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
kisan against chaet fund company
चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई की मांग लेकर अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।

विज्ञापन
 भाकियू (भानु) के कार्यकर्ता चिटफंड, रियल स्टेट और मल्टीपर्पज  कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतर आए। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए जिले भर में संचालित और फरार चिटफंड कंपनियों के खाते सीज कराने, लोगों का जमा धन दिलाने की मांग की गई। 

अंबेडकर पार्क में पंचायत के बाद कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि  शहर, बिलासपुर और स्वार में चिटफंड, रियल स्टेट और मल्टीपर्पज कंपनियों ने बैंकों की तर्ज कर दफ्तर खोल लिए हैं।
विज्ञापन


कंपनियां धन दोगुना, जामीन, प्लाट और मकान के नाम पर किसानों से आरडी-एफडी के नाम पर अवैध वसूली कर रही हैं। कई कंपनियों का किसानों का पैसा लेकर फरार हो चुकी हैं। ऐसे में किसानों का पैसा डूबने की आशंका है। डीएम से कंपनियों की जांच कराकर अवैध वसूली करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई और किसानों को पैसा वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में प्रदेश प्रवक्ता सहादत अली, भानुप्रताप गंगवार, हरताल सिंह यादव, अरविंद कुमार, अवतार सिंह, महेश कुमार, योगराज, विनोद कुमार, सौराज सिंह, मोहम्मद अहकाम, विजयपाल, सगीर अहमद, उमेश श्रीवास्तव, मेवाराम, काशीराम, राजाराम, नजफ अली, सगीर अहमद शामिल थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed