फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   killed wife

अवैध संबंधों में बाधक पत्नी की सुपारी देकर कराई थी हत्या 

Thu, 01 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/स्वार रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/स्वार रामपुर Updated Thu, 01 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
killed wife
स्वार की महिला की हत्या का खुलासा करती उत्तराखंड के रुद्रपुर की एएसपी कमलेश उपाध्याय। वहीं चेहरा ढके आरोपी।

विज्ञापन


 ग्राम झगड़पुरी में अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में लूट और विवाहिता की हत्या किये जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पति ने ही दो शूटरों से अपनी पत्नी की हत्या करवाकर लूट का नाटक रचा था। पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किए 315 बोर के दो तमंचे और सोने के जेवरात बरामद कर लिए हैं।

एक शूटर सहित तीन लोग पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति ने पत्नी को मरवाने के लिए शूटरों से एक लाख रुपये में सौदा तय किया था, जिसमें एडवांस के तौर पर 80 हजार दोनों शूटरों को दिए गए थे।
विज्ञापन


एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले और एएसपी कमलेश उपाध्याय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम झगड़पुरी निवासी मेहरबान अली के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे। मेहरबान अली ने अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए अपनी पत्नी फईम जहां की हत्या की योजना बनायी। योजना के तहत उसने अपने फुफेरे भाई राहत अली निवासी बूड़ी दड़ियाल थाना स्वार रामपुर के साथ किराये के दो शूटरों से सौदा किया। जिसमें जनपद रामपुर निवासी शमशाद चोखंडी टांडा रामपुर और दूसरा शूटर धर्मेंद्र जिला एटा का रहने वाला है। इन शूटरों ने मंगलवार तड़के बाइक से उसके घर पहुंचकर लूटपाट का नाटक रचते हुए पत्नी फईम जहां को बाहर ले जाकर कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपनी बाइक से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसएसपी ने बताया कि खोजबीन करने पर पता चला कि मेहरबान ने झूठी कहानी रचते हुए अपनी पत्नी की हत्या करवाई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने पति मेहरबान अली और पकड़े गये शूटर शमशाद से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करने की बात कबूली है। एएसपी ने बताया कि फरार शूटर धर्मेंद्र, राहत अली और मेहरबान अली की भाभी मेहनाज को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई हैं। शीघ्र ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed