{"_id":"60b4f53b8ebc3e866132d08d","slug":"kaza-77-people-get-vaccinated-rampur-news-sml372082147","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजा में 77 ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजा में 77 ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजा(लाहौल स्पीति)। छह महीने से बर्फ से ढके रहने वाले जिला लाहुल स्पीति के काजा खंड में 18 से 44 आयु वर्ग के 77 लोगों ने टीकाकरण करवाया। काजा में 45 साल से अधिक आयु वर्ग में 100 फीसदी लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। साठ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को पहली और दूसरी दोनों डोज दी जा चुकी है। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को अभी पहली डोज ही दी गई है।
जल्द ही उन्हें दूसरी डोज दी जाएगी। अब विश्व के सबसे ऊंचे गांव कोमिक में 100 प्रतिशत टीकारण किया जा चुका है। गांव में सभी आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। लांगचा पंचायत के तहत 4587 मीटर की ऊंचाई के कोमिक गांव में 100 फीसदी टीकाकरण किया गया है। एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने बताया कि स्पीति बर्फबारी के कारण कई महीनों तक अन्य हिस्सों से कटा रहता है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेंजिन नोरबू ने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सोमवार को 77 लाभार्थियों को पहली डोज लगाई गई है। काजा खंड की कुल 13 पंचायतों में से 10 पंचायतें इंटरनेट से नहीं जुड़ी है। ऐसे में ऑफ लाइन माध्यम से ड्रॉ ऑफ लॉट्स से लाभार्थियों का चयन करके वैक्सीन लगाई जा रही है।