{"_id":"578fcc944f1c1b2d33c4b5b3","slug":"kavar-yatra-risk","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनसेफ हाईवे पर जान जोखिम में डालकर कांवड़िये करेंगे यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनसेफ हाईवे पर जान जोखिम में डालकर कांवड़िये करेंगे यात्रा
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को कोसी रेलवे पुल पर टूटी रेलिंग और धंसी सड़क।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर सफर जान हथेली पर रखकर हो रहा है और एनएचएआई के अफसर बेखबर हैं। रामपुर सीमा के दोनों ओर हाईवे पर कई अनसेफ जोन बन गए हैं। कहीं सड़क धंस गई है तो कहीं हाईवे का पूरा किनारा लकड़ियां से पाट दिया गया है। इतना ही नहीं रेलवे लाइन के ऊपर गुजर रहे एक पुल की एक साइड की रेलिंग ही गायब है। यह वाहनों के लिए तो खतरनाक हैं हीं, कांवड़ियों के लिए भी खतरे की घंटी बजा रहे हैं। इन प्वाइंटों पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
रामपुर शहर की सीमा में फैजुल्लानगर से लेकर मंसूरपुर बाईपास की शुरुआत तक के हाईवे में एक-दो नहीं कई अनसेफ जोन बन गए हैं। जो किसी बड़े हादसे की घंटी बजा रहे हैं। लेकिन, नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया या प्रशासन के अफसरों को अभी तक नजर नहीं आए हैं। सावन माह शुरू हो चुका है।
एक माह तक हाईवे पर कांवड़ियों का रेला रहेगा। ऐसे में यह अनसेफ जोन कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं।एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक एमके अग्रवाल ने बताया कि हाईवे पर जहां भी अनसेफ जोन हैं, वहां कार्य शुरू करा रहे हैं। रेलिंग ठीक की जाएगी और जहां भी बारिश में सड़क धंसी है उस पर भी काम होगा।