फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kathgodam hiway

भोट में नहीं सुनी तो मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 20 Sep 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर Updated Tue, 20 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 काठगोदाम हाईवे बनने से भोट गांव के तीन सौ मकानों के टूटने के खतरे पर ग्रामीणों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। जब भोट में ग्रामीणों की आवाज किसी ने नहीं सुनी तो सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण जिला मुख्यालय पर आ धमके और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम के नेतृत्व में धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान सलाम ने चेताया कि भोट में एक भी मकान टूटा तो जिले की सड़कें जाम कर देंगे। 

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम के नेतृत्व में गांव के सैकड़ों लोग सुबह 10 बजे ट्रैक्टर ट्रालियों से जिला मुख्यालय पहुंच गए और अंबेडकर पार्क में धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भोट के ग्रामीणों ने मकान टूटने से बेघर हो जाने पर सड़कों पर उतरने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


अब्दुल सलाम ने कहा कि रामपुर से काठगोदाम को जाने वाले हाईवे 87 को बनाने का विरोध हम नहीं कर रहे हैं। हमारा विरोध भोट गांव के तीन सौ मकानों को बचाने का है। हमारी मांग है हाईवे को गांव के बाहर से निकाला जाए। गरीबों किसानों के आशियानों को न उजाड़ा जाए। धर्मस्थलों और स्कूलों को  नहीं तोड़ा जाए। अगर मकान टूटा तो हम गांव वालों के साथ सड़कें जाम करेंगे। गांव वालों को बेघर नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भूकन, राजेंद्र कुमार, धन सिंह, दिलदार, मोहम्मद अजीम, फईम, रामपाल, जयप्रकाश, इरशाद, हरप्रसाद, मक्खन सिंह, फैय्याज हुसैन, भगवान दास, किशन लाल, झाऊराम, प्रेमा देवी, इम्तियाज हुसैन, भावना, अखलाख के साथ ही सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कई घंटे अंबेडकर पार्क में नारेबाजी की और एनएचएआई अफसरों के खिलाफ गलत सीमांकन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed