फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kashipur road 10 hours block

दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग पर लगा दस घंटे जाम 

Sat, 23 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Sat, 23 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
kashipur road 10 hours block
दढ़ियाल काशीपुर मार्ग पर जाम में फंसे वाहन।
दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग के बीचोंबीच लकड़ी से भरा ट्रक खराब हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह पांच बजे से दोपहर तीन बजे तक मार्ग पूरी तरह ठप हो गया। करीब दस घंटे बाद पुलिस ने क्रेन के जरिये खराब ट्रक को हटवाया तब जाकर आवागमन सुचारु हो पाया, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे दढ़ियाल से काशीपुर जा रहे लकड़ी से भरा ट्रक गांव अकबराबाद-जमालगंज के  बीच खबड़िया फार्म पर खराब हो गया। ट्रक मार्ग के बीचोंबीच खड़ा गया हो गया। ट्रक के बगल से निकलने के चक्कर में रेत से भरे दूसरे वाहन भी फंस गए। जिसकी वजह से सड़क पूरी तरह से बंद हो गई और वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


जाम की सूचना जैसे ही चौकी पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई और फंसे वाहनों को निकलवाने के लिए प्रयास किया। लेकिन सफलता न मिलने पर हल्के वाहनों को भाटीखेड़ा व खांडीखेड़ा मार्ग से निकाला गया और बाद में क्रेन को मंगवाकर मार्ग पर फंसे वाहनों को हटवाया गया। दोपहर करीब तीन बजे मार्ग पर यातायात शुरू हो पाया। इस दौरान ट्रक चालकों के साथ साथ स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना  करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed