फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kasav nagala issue

काशवनगला प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
kasav nagala issue
शाहबाद (रामपुर)। तमंचों की खरीदारी करने के लिए दी हुई रकम वापस मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोपी दो भाइयों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि एक और आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मियां गंज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के काशव नगला गांव में 30 जून की रात को तमंचों की खरीदारी के लिए दी गई बीस हजार रुपये की रकम वापस मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के लोग हमलावर हो गए। हमलावरों ने गब्बर सिंह के घर में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान पड़ोस के गुड्डू, मनोज और इसके सात वर्ष के बेटे सुमित के भी गोली लग गई थी। गोली लगने से तीनों घायल हो गए थे। जबकि, मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया था। मृतक गब्बर सिंह के भाई ने हत्यारोपी धीरेन्द्र सिंह उर्फ नन्हे यादव, चन्द्रकेश, गांव के राशन डीलर जीवन सिंह, धारा सिंह उर्फ राजेश, मोनू व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई। पुलिस इस प्रकरण में मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी धीरेन्द्र सिंह व उसके भाई चन्द्रकेश को अहमदगंज तिराहे से गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। हत्यारोपी धीरेन्द्र और चन्द्रकेश दोनों के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध दो तमंचे बरामद किए थे। पुलिस ने मामले में एक और आरोपी राशन डीलर जीवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शाहबाद कोतवाली प्रभारी शिवचरन ने बताया कि आरोपी जीवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed