फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   karawachouth in rampur

तुम को हमारी उम्र लग जाए....

Fri, 30 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 30 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
karawachouth in rampur
जिलेभर में शुक्रवार को सुहागिनों ने करवाचौथ का उपवास रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। सुहागिनों ने सुबह से निर्जला व्रत रखकर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु का वर मांगा। इसके बाद चलनी से चंद्रमा और पति के दर्शन कर पति के हाथ से जल पीकर सुहागिनों ने व्रत खोला और भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन



पति के लिए दीर्घायु का वर मांगने और अपने लिए अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए सुहागिनों ने शुक्रवार को करवाचौथ का व्रत रखा। भोर की पहली किरण के साथ ही प्रात: कालीन पूजन कर सुहागिनों ने पति के चरण स्पर्श कर उपवास की शुरुआत की। शाम को शृंगार कर सुहागिनों ने करवे में जल भरकर भगवान श्री गणेश का पूजन किया।
विज्ञापन



करवाचौथ की कथा सुनी और सुनाई। भगवान श्रीगणेश को भोग लगाया। इसके बाद रात में आकाश में चंद्रोदय होते ही सुहागिनों ने अमृत रश्मि निर्गत करने वाले चंद्रदेव को करवे से अर्घ्य देकर पति के लिए अमृत और अपने लिए अखंड सौभाग्य की कामना की। चंद्रमा दर्शन के बाद पति का दर्शन कर उनका पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति के हाथों से जल पीकर उपवास पूर्ण करते हुए खोला। पंडित संतोष शर्मा बताते हैं कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवाचौथ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पहले भगवान गणेश का पूजन करती हैं। मान्यता है कि छल-कपट को त्यागकर श्रद्धा भाव से करवाचौथ का व्रत रखने से सब क्लेश और कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed