{"_id":"58558e884f1c1bc72b64a0fb","slug":"kamal-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल मेले में मैजिक शो ने लुभाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल मेले में मैजिक शो ने लुभाया
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के पटवाई में कमल मेले में जादू का शो दिखाता जादूगर। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पटवाई में लगाए गए कमल मेले में दूसरे दिन भी भारी भीड़ जुटी। मेले में कानपुर से आए जादूगर टाइगर के करतबों ने दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संग पांच हजार लोगों ने सेल्फी कराई जिसके प्रिंट भी निकालकर दिए गए। कठपुतली और लेजर शो का आनंद भी उठाया।
भाजपा ने पटवाई में राइस मिल कंपाउंड में कमल मेला लगाया है। कमल मेले में दूसरे दिन शनिवार को सुबह से रात आठ बजे तक भीड़ रही। मेले में केंद्र की भाजपा सरकार की अच्छी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। मेले में लगा पीएम नरेंद्र मोदी का कटआउट भी शनिवार को बदल दिया गया। दूसरी तरह के इस मोदी कटआउट के सामने सेल्फी लेकर फोटो कराने वालों में सबसे ज्यादा उत्साह रहा। करीब पांच हजार लोगों ने फोटो कराई जिसके तुरंत प्रिंट निकालकर दिए गए।
विज्ञापन
कानपुर के जादूगर टाइगर ने विशेष तौर पर ऐसे करतब दिखाए जिनसे लोग बहुत प्रभावित हुए। जादू करतब के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं का भी प्रचार प्रसार किया गया। जादुई करतब देखने को भीड़ रही। लेजर शो के लिए मशीन को आंखों के सामने लगाकर लोगों ने आनंद लिया। छोटे बच्चों के लिए मिक्की माउस, झूले और चरख भी रहा। मेले में भाजपा के जिला प्रभारी भीष्म शर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, मोहन लाल सैनी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, हंसराज पप्पू, मोहन लाल लोधी, प्रेम शंकर पांडे, चंद्रप्रकाश शर्मा, अवधेश शर्मा, अमित शर्मा, अभय गुप्ता, भूकन लाल लोधी, सुरेश बाबू गुप्ता, संजय पाठक, ऋषि पांडे, दिलीप लोधी, काशीराम दिवाकर, देवेश गुप्ता, देवेंद्र सैनी, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन