{"_id":"5e31c6c38ebc3e4b23733970","slug":"joint-effect-of-bharat-band-rampur-news-mbd3380346145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में बंद का रहा मिलाजुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में बंद का रहा मिलाजुला असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भारत बंद का बुधवार को रामपुर में मिलाजुला असर देखा गया। रामपुर में शहर के अंदर स्थित पुराने बाजारों में बुधवार को साप्ताहिक बंदी होती है। शहर के अंदर की दुकानें साप्ताहिक बंदी की वजह से बंद रहीं। सिविल लाइंस, ज्वालानगर, रेलवे स्टेशन रोड समेत कई इलाकों की दुकानें खुलीं रहीं। शाहबाद के गेट के पास सुपर मार्केट की दुकानें जरूर भारत बंद के वजह से नहीं खुलीं।
बुधवार को भारत बंद का एलान किया गया था। हालांकि रामपुर में बंद को सफल बनाने के कोई विशेष प्रयास नहीं किए गए थे। पुराने शहर के प्रमुख बाजारों में बुधवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। साप्ताहिक अवकाश की वजह से दुकानें नहीं खुलीं। शाहबाद गेट और शौकत अली रोड की कुछ दुकानें जरूर बंद रहीं। इसके अलावा सिविल लाइंस, ज्वालानगर का इलाका पूरी तरह से खुला रहा है। हाईवे के किनारे स्थित दुकानें और गुरुद्वारा रोड स्थित दुकानें खुलीं रहे। इसके अलावा शहर के सभी मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर भी खुले रहे। शहर के अलावा कस्बों में भी बंद का असर मिलाजुला ही रहा। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का कहना है कि रामपुर में बंद का कोई असर नहीं देखा गया। शहर की दुकानेें खुलीं थीं। कई इलाकों में साप्ताहिक बंदी की वजह से दुकानें बंद थीं।