{"_id":"d94294a95d721a42fb295d5ef2ec3439","slug":"jila-panchayat-chunav-nomination-start-in-bilashpur-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर और सैदनगर में नामांकन प्रक्रिया आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर और सैदनगर में नामांकन प्रक्रिया आज से
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बिलासपुर और सैदनगर क्षेत्र में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य के नौ, जबकि क्षेत्र पंचायत के 234 पदों के लिए नामांकन होगा। तीसरे चरण का मतदान 17 अक्तूबर को होगा।
पंचायत चुनाव में सोमवार को दूसरे चरण में मिलक क्षेत्र के जिला पंचायत के छह वार्डों के साथ ही बीडीसी के पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा कर लिया गया। अब तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी।
तीसरे चरण में जिला पंचायत के वार्ड एक, दो, तीन, चार और पांच के साथ ही 14,15,16 और 17 के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुबह आठ बजे से शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए आरओ बनाए गए एडीएम एमपी सिंह ने बताया कि नौ वार्डों के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से नामांकन होगा। नामांकन का काम बुधवार को भी चलेगा। तीसरे चरण के लिए मतदान 17 अक्तूबर को होगा।